Vishleshan

MP: दमोह में परियोजना अधिकारी समेत 10 कर्मचारियों की सेवा समाप्त

WhatsApp Image 2022 10 16 at 00.46.36 2

दमोह। भ्रष्टाचार मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दस कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
भ्रष्टाचार और गुणवत्ताविहीन कामों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। दमोह जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने भ्रष्टाचार के मामले में यह एक्शन लिया है।

राजीव गांधी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन के परियोजना अधिकारी ब्रजलाल अहिरवार सहित 10 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। आदेश में लिखा गया है कि दमोह जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की परियोजनाओं को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम ने 21 कामों के कार्यस्थल पर जाकर जांच की। जांच टीम के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version