MP: वरिष्ठ वन अधिकारी समीता राजोरा और शुभ रंजन सेन पदोन्नत

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी है।  

डॉ. समीता राजौरा, भावसे-1992 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।
इसके साथ ही शुभरंजन सेन, भावसे-1991 प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन एवं विकास) वन मुख्यालय, भोपाल को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुये प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) मध्यप्रदेश, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

MP: वरिष्ठ वन अधिकारी समीता राजोरा और शुभ रंजन सेन पदोन्नत 7
Exit mobile version