MP: आधी रात सात पुलिस अधिकारियों के तबादले: सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी बदले

भोपाल। राज्य शासन ने सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी के तबादले किए हैं। राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के तबादले गुरुवार रात 12 बजे किए गए हैं।

एसपी, पीटीएस (सागर) दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रीवा भेजा गया है। एसपी, साइबर (इंदौर) जितेंद्र सिंह को एसपी, एटीएस (इंदौर) बनाया गया। एसपी, विपुस्था, लोकायुक्त संगठन (रीवा) गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना), जबकि मौजूदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी, ईओडब्लू (रीवा) की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर) बिट्‌टू सहगल को उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (भोपाल) दिलीप सिंह तोमर को एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन (बालाघाट) देवेंद्र कुमार यादव को एसपी ईओडब्लू (सागर) बनाया गया है।

img 20241025 1102107730100712648727102
MP: आधी रात सात पुलिस अधिकारियों के तबादले: सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी बदले 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles