Vishleshan

MP: कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष बने मुकेश नायक

WhatsApp Image 2022 10 16 at 00.46.36 2


मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का पुर्नगठन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार होंगे के.के. मिश्रा

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षजीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन कर उसे तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने के निर्देश जारी किये हैं।  मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष  के.के. मिश्रा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। वहीं पूर्व मंत्री  मुकेश नायक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा श्री पटवारी द्वारा भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, सुश्री निशा बांगरे, श्रीमती रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
इसके साथ ही. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, सुश्री फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, सुश्री संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, सुश्री अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, सुश्री स्वर्श चौधरी, सुश्री अवनी बंसल और सुश्री रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

MP: कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष बने मुकेश नायक 2
Exit mobile version