Vishleshan

MP: बड़वानी में गर्ल्स हॉस्टल की 52 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी; प्रशासन ने लिया खाने और पानी का सैंपल

WhatsApp Image 2022 10 16 at 00.46.36 2

बड़वानी। जिले के निवाली में संचालित कस्तूरबा कन्या आश्रम की 52 छात्राओं की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और दस्त की समस्या के बाद कुछ छात्राओं को जिला अस्पताल और कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी बच्चियों को देखने पहुंचा।

आश्रम में 970 छात्राएं रहती हैं। सूचना मिलने पर निवाली नायब तहसीलदार अर्चना ग्रेवाल अस्पताल और आश्रम पहुंची। लड़कियों से बात की। टीम ने खाने का सैंपल भी लिया है। मुख्य नगर परिषद अधिकारी रूप सिंह सोलंकी ने आश्रम में आने वाले पेयजल की टंकी से सैंपल लिया।

Exit mobile version