MP: मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला कार्यभार, फाइलों पर साइन शुरू, कैबिनेट की तैयारी भी

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन पदभार ग्रहण कर लिया है। नव दुर्गा के पहले दिन नए मुख्य सचिव अनुराग जैन निर्धारित समय पर वल्लभ भवन स्थित ऑफिस पहुंचे। अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा और अन्य अधिकारियों ने उनका वेलकम किया। इसके बाद अनुरान जैन काम में जुट गए हैं। फाइलों पर साइन के साथ ही पांच अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक की तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है।

वीरा राणा के रिटायर होने के बाद 30 सितंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई थी। श्राद्ध पक्ष की वजह से वह दो दिनों तक काम संभालने नहीं आए। नवदुर्गा के पहले ही दिन अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है। अनुराग जैन इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। वहां सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव आते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में अनुराग जैन शुमार हैं। पीएम के कई ड्रीम प्रोजेक्ट को अनुराग जैन ने गति दी है।

img 20241003 wa00177178200312787128048
MP: मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला कार्यभार, फाइलों पर साइन शुरू, कैबिनेट की तैयारी भी 3

मध्य प्रदेश में पहली बार दो दिनों तक मुख्य सचिव नहीं रहे हैं। वहीं, पदभार ग्रहण करते ही अनुराग जैन काम संभाल लिया है। उन्होंने फाइल पर साइन शुरू कर दिया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से भी वह मुलाकात कर रहे हैं। अनुराग जैन के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही सुलझे हुए अधिकारी हैं।

1989 बैच के अधिकारी हैं अनुराग

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन 1989 बैच के अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर भी रहे हैं। अनुराग जैन राजधानी भोपाल के भी कलेक्टर रहे हैं। इसके साथ ही कमलनाथ की सरकार में वह वित्त विभाग के सचिव भी रहे हैं। आईआईटी से अनुराग जैन ने इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles