MP: राजधानी भोपाल में भाजपा पार्षद की महिलाओं ने कि सरेराह धुनाई l, वीडियो हुआ वायरल

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीजेपी के पार्षद की धुनाई का मामला सामने आया है । वार्ड 48 के भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा की महिलाओं ने की सरेराह धुनाई कर दी ।
महिलाओं ने पार्षद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कैंपियन स्कूल हॉकर्स कॉर्नर पर अवैध वसूली का मामला है, जिसे लेकर पारस मीणा और अरविंद वर्मा के बीच विवाद हुआ था  जिसके बाद महिलाओं ने की पार्षद की पिटाई चुनाभट्टी थाना क्षेत्र का मामला है ।

इस घटना के बाद शाहपुरा थाने में लोग पहुंच गए। वहां पार्षद के साथ ही दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। थाने में जमकर हंगामा किया गया। अभी मामले की जांच की जा रही है।

बहु ने गलत नियत से हाथ पकड़ने का मामला दर्ज कराया था
बहु ने बताया था कि बीजेपी पार्षद और जेठ अरविंद वर्मा ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और गाली गलौच की। महिला के मुताबिक उसके पति ने अरविंद वर्मा के साथ चुनाव में काम किया था और तब से अरविंद का मेरे घर पर आना जाना था। 19 फरवरी को रात 10.30 बजे के आस-पास महिला अपने ससुर के घर पंचशील नगर से अपनी स्कूटी पर सहेली के साथ अपने घर वापस आ रही थी इसी दौरान रास्ते में चित्रगुप्त मंदिर के पास जेठ अरविंद वर्मा मिले जो कि कार में अपने दो साथियों मोहन व नितिन के साथ थे।

महिला के कहने पर सहेली ने स्कूटी रोक दी और जब मैं कार के पास पहुंची तो अरविंद कार से उतरा जिसके बाद मैंने अरविंद के पैर छुए और उनसे कहा कि भैया मेरे पति के केश का क्या हुआ। जिस पर अरविंद ने कहा कि पैसे लगेंगे तो मैंने कहा कि पैसे तो नहीं हैं। जिस पर अरविंद ने कहा कि पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ और भी तो रास्ते हैं और बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने विरोध किया और कहा कि आप ये क्या कर रहे हो तो अरविंद ने गालियां दीं। मेरे शोर मचाने पर जब सहेली आई तो अरविंद ने हाथ छोड़ा। महिला का ये भी आरोप है कि उस वक्त अरविंद शराब के नशे में था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles