MP: कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों का अनोखा आंदोलन.. गूंजा रघुपति राघव राजाराम…

दमोह। जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों (पटवारी, आर आई और कोटवारों) ने एक मंच पर आकर सरकार और प्रशासन से ये मांग की है कि उनसे वही काम कराया जाए, जिसके लिए उन्हें चुना गया है और सरकार जिस काम के एवज में उन्हें सेलरी देती है। दमोह के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे सैकड़ो राजस्व कर्मचारियों ने मेन गेट पर बैठकर रघुपति राघव राजाराम भजन गाकर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना भी की।

दरअसल जिले के पटवारी, रेवेन्यू इंस्पेक्टरर्स और कोटवार इस बात से नाराज हैं कि उनके मूल काम के अलावा प्रशासन उनसे दूसरे काम कराता है और जगह-जगह उनकीं ड्यूटी लगाई जाती है जिस वजह से उनके मूल काम प्रभावित होते हैं साथ ही वो अपने परिवार पर भी ध्यान नही दे पाते जिसे लेकर वो आंदोलन की राह पर हैं।

इसके अलावा उनकी विभागीय समस्याओंं का भी अंबार है जिसके निराकरण को लेकर कई बार सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी उनकी समस्या खत्म नही हुई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles