Vishleshan

Mahakal : मंदिर में प्रतीकात्‍मक रूप से मनी रंगपंचमी, भस्‍म आरती में बाबा को अर्पित किया एक लोटा रंग

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज सुबह रंगपंचमी का त्योहार प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया। तड़के चार बजे भस्म आरती में पुजार‍ियों ने भगवान महाकाल को केसर और टेसू के फूलों से बना केवल एक लोटा रंग अर्पित किया।

img 20240330 1002554578593452026948333
Mahakal : मंदिर में प्रतीकात्‍मक रूप से मनी रंगपंचमी, भस्‍म आरती में बाबा को अर्पित किया एक लोटा रंग 3

मंदिर की परंपरा अनुसार आज शाम महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में धुलेंडी के दिन भस्म आरती के दौरान केमिकलयुक्त गुलाल के अत्यधिक उपयोग से महाकाल के गर्भगृह में आग लग गई थी। इस घटना में महाकाल के पुजारियों व सेवकों सहित 14 लोग घायल हो गए थे।
धुलेंडी के दिन हुए हादसे से सबक लेते हुए ही महाकाल मंदिर प्रशासन ने पहले ही रंगपंचमी पर पुजारी, पुरोहित व भक्तों के होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इस कारण आज भस्म आरती दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी अपने साथ रंग, गुलाल लेकर नहीं आ सके। इसके साथ ही मंदिर के प्रवेश द्वारों पर सख्त जांच के बाद ही भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
मंदिर सम‍ित‍ि के अनुसार रंगपंचमी पर्व की परंपरा निभाने के लिए महाकाल मंदिर समिति ने पुजारियों ओर पुरोहितों को एक लोटा प्राकृतिक रंग उपलब्ध कराया ।

Mahakal : मंदिर में प्रतीकात्‍मक रूप से मनी रंगपंचमी, भस्‍म आरती में बाबा को अर्पित किया एक लोटा रंग 4
Exit mobile version