RGPV: प्रो. राजीव त्रिपाठी राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

भोपाल। राज्यपाल एवं कुलाधिपति, राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. राजीव त्रिपाठी को राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. त्रिपाठी वर्तमान में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज में इलेक्ट्रानिक एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर हैं। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष के लिए होगा। 

RGPV: प्रो. राजीव त्रिपाठी राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त 6
Exit mobile version