MP:इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई, खंडवा के सीजीएसटी सुपरिटेंडेंट 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए

खंडवा । इंदौर लोकायुक्त इकाई ने कार्यालय सहायक आयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा उत्पाद शुल्क (सीजीएसटी)प्रभाग खंडवा के सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आवेदक राहुल बिरला निवासी सनावद ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी। उन्होंने बताया था कि वे जीएसटी रिटर्न एवं अकाउंटिंग का काम अपनी फर्म लक्ष्य अकाउंटिंग सॉल्यूशन सनावद से करते हैं। सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी द्वारा एक मेडिकल फर्म का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया था। इसे रिबोक करना था तथा तीन फर्मों में पते तथा मोबाइल नंबर अमेंडमेंट कराना था। इसके लिए त्रिपाठी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते उनके कार्यालयीन कक्ष से रंगेहाथ पकड़ा। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

img 20241025 1523487177276827303622611
MP:इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई, खंडवा के सीजीएसटी सुपरिटेंडेंट 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles