MP: उज्जैन में महिला से फुटपाथ पर रेप, दूसरा व्यक्ति वीडियो बनाता रहा; प्रियंका गांधी बोलीं-पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित

उज्जैन। उज्जैन में एक महिला के साथ सरेराह रेप हुआ। आरोपी ने शहर के कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। किसी शख्स ने इस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। कोतवाली सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला को थाने लाया गया। उसकी शिकायत पर एफआईआर की गई है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस को वीडियो बनाने वाले की तलाश

पुलिस को अब रेप का वीडियो बनाने वाले शख्स की तलाश कर रही है। भास्कर की पड़ताल में पता चला कि जिस युवक ने वीडियो बनाया, वो नागदा से आई बस से कोयला फाटक चौराहे पर उतरा था। जिसके बाद वो पेट्रोल पंप की ओर आया। इस बीच उसने रेप की वारदात का वीडियो बनाया और उज्जैन के कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में अपलोड कर दिया था।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ कर युवक की तलाश कर रही है। पता चला है कि पुलिस ने इस युवक का मोबाइल नंबर ट्रैस कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

प्रियंका बोलीं-ऐसी घटना से मानवता कलंकित हुई
इस घटना को लेकर कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने X पर लिखा- उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित हुई है।

MP: उज्जैन में महिला से फुटपाथ पर रेप, दूसरा व्यक्ति वीडियो बनाता रहा; प्रियंका गांधी बोलीं-पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित 7

महिला ने कहा- शराब पिलाई, फिर रेप किया

पीड़ित महिला भीख मांगकर गुजारा करती है। उसने पुलिस को आरोपी का नाम लोकेश बताया है। आरोपी उसे कोयला फाटक के पास मिला था। उसने शादी का झांसा देकर पहले शराब पिलाई, फिर नशे की हालत में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद धमकी देकर भाग गया।

मजदूरी-सब्जी बेचने का काम करता है आरोपी

सीएसपी ओपी मिश्रा ने कहा कि वारदात बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के आसपास रहने वाली 45 वर्षीय महिला कचरा-प्लास्टिक बीनने का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह कोयला फाटक के पास कचरा बीन रही थी तभी उसे एक युवक मिला। उसने अपना नाम लोकेश बताया। लोकेश ने महिला को बहला-फुसला कर शराब पिलाई। कहा- मैं तुमसे शादी करूंगा। अपने साथ रखूंगा।

इसके बाद वह महिला को बहाने से सड़क पर लगे डस्टबिन की आड़ में ले गया और फुटपाथ पर ही महिला से दुष्कर्म किया।

मिश्रा ने बताया- गुरुवार को आरोपी लोकेश (28) पिता ओंकारलाल लहोरिया निवासी राजीव नगर आगर रोड को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मजदूरी करने के साथ फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पटवारी बोले- उज्जैन एक बार फिर कलंकित

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर लिखा, ‘धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है।’

MP: उज्जैन में महिला से फुटपाथ पर रेप, दूसरा व्यक्ति वीडियो बनाता रहा; प्रियंका गांधी बोलीं-पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित 8
Exit mobile version