MP : उमरिया में मिला बाघ का शव, पास में दूसरे बाघ के पगमार्क

उमरिया। उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल के पाली परिक्षेत्र में एक बाघ का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह शव बेली सर्किल के करकटी बीट के राजस्व एरिया में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अनुविभागीय अधिकारी वन दिगेंद्र सिंह ने बताया कि वे अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया है।
चिंता की बात यह है कि मृत बाघ के शव के पास एक अन्य बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया गया है जो बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम करेगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles