MP: इस वर्ष DGP सुधीर सक्सेना सहित ये अधिकारी हो जाएंगे रिटायर

भोपाल। पुलिस मुख्यालय से इस वर्ष DGP सुधीर सक्सेना सहित कई अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। दिसंबर में प्रदाय को नया डीजीपी मिल सकता है।

31 अगस्त को स्पेशल डीजी सुषमा सिंह सेवानिवृत्त हो रही हैं। 30 सितंबर को एडीजी अजाक राजेश गुप्ता रिटायर होंगे। इसी दिन एडीजी पीटीआरआई अनिल कुमार गुप्ता भी रिटायर होंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी आरके हिंगणकर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को, वहीं, आईजी रीवा महेन्द्र सिंह सिकरवार 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सुधीर सक्सेना मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वह केंद्र में इंटेलिजेंस के चीफ भी रहे हैं। चार मार्च 2022 को डीजीपी की कुर्सी संभालने के बाद सक्सेना नवंबर 2024 में रिटायर होंगे। इसके साथ ही वह छिंदवाड़ा, जबलपुर, रतलाम और रायगढ़ जिले में एसपी भी रहे हैं।

Exit mobile version