MP: सुमित्रा महाजन ने लिखी चिट्ठी, वन विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे सहयोग..!

भोपाल। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का कहना है कि इंदौर के पास रेलवे का काम vam विभाग द्वारा सहयोग न करने के कारण अटक गया है।

श्रीमती महाजन ने मुख्यमंत्री मोहन को पत्र लिखा है। पत्र।में उन्होंने कहा है कि महू सनावद आमान परिवर्तन का पिछड़ा कार्य अब तीव्र गति से रेल्वे ने प्रारंभ किया है। इस मार्ग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य पातालपानी से बालवाड़ा के मध्य प्रारंभ किया जाना है जिसमें करीब 21 टनल का निर्माण किया जाना है जो अधिकांश वन क्षेत्र में है। रेल्वे द्वारा इस भूमि के आवंटन के लिए विधिवत कार्यवाही कर दी गई है।

मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि वन विभाग के भोपाल स्थित अधिकारी इसमें आपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे है। आगामी सिंहस्थ की दृष्टि से उज्जैन व औंकारेश्वर का सीधा रेल्वे संबंध भक्तों की सुविधा के लिए आवश्यक है।

यदि वन भूमि जल्दी रेल्वे को हस्तांतरित नहीं होती है तो यह संभव नहीं हो सकता अभी आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक अनुमती की प्रत्यक्षा में रेल्वे को टनल का कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुमति प्रदान की जाना चाहिए ऐसा अनुरोध करना चाहूंगी।

img 20240826 1555142031867202450671910
MP: सुमित्रा महाजन ने लिखी चिट्ठी, वन विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे सहयोग..! 4
img 20240826 1555026543365294449979508

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles