MP: राजोरा होंगे अगले मुख्य सचिव…? वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयोग में अध्यक्ष पद..

भोपाल। खबर आ रही है कि हाईकमान डाक्टर राजेश राजोरा को मुख्य सचिव बनाए जाने पर सहमत हो गया है। हालांकि अभी अधिकृत आदेश जारी नही हुए हैं। कल सेवा निवृत हो रहीं वीरा राणा राज्य निर्वाचन आयोग की अध्यक्ष होंगी, ऐसी जानकारी मिल रही है।

सूत्र बताते हैं कि पीएमओ अनुराग जैन को सीएस बनाने पर जोर दे रहा था, लेकिन सीएम मोहन यादव ने साफ कर दिया कि उनके लिए इस समय राजोरा से बेहतर सीएस कोई नहीं होगा। आज रात को ही खबर आई है कि दिल्ली राजोरा के नाम पर सहमत हो गई है। कल दोपहर तक आदेश जारी हो जाएंगे । यह भी पता चला है कि वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी सहमति हो गई है। जब तक आदेश जारी नही होता तब तक असमंजस ही रहेगा।

img 20240929 2220137193086347671810116 1
MP: राजोरा होंगे अगले मुख्य सचिव...? वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयोग में अध्यक्ष पद.. 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles