MP: आस्था से खिलवाड़, बाबा महाकाल के काज में भी भ्रष्टाचार: जीतू पटवारी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पहले भाजपा के भ्रष्टाचार ने करोड़ों प्रदेशवासियों की आस्था की हत्या की, और अब उनका भ्रष्टाचार प्रदेश के लोगों की हत्या कर रहा है। इस सरकार ने बाबा महाकाल की पावन भूमि को भी नहीं छोड़ा, और अपनी भ्रष्ट नीति और नियत से प्रदेश के दो लोगों की जान ले ली, जबकि चार लोग अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

श्री पटवारी ने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार की पराकाष्ठा देखिए सिंहस्थ में करोड़ों की ज़मीन का घोटाला किया, महाकाल लोक में करोड़ों रुपये का घोटाला किया, और कल महाकाल मंदिर के समीप नवनिर्मित दीवार गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। साल दर साल महाकाल इस भ्रष्ट सरकार को चेताते रहे हैं, लेकिन ये अब भी समझने को तैयार नहीं हैं। मैं महाकाल से कामना करता हूँ कि इस सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles