MP: पिपरिया नगर पालिका अध्यक्ष पति समेत दस लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में 7 वर्ष की सजा

पिपरिया। करीब दस वर्ष पुराने गेहूं खरीदी में हुए भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने दस लोगों को सात वर्ष की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में नपाध्यक्ष के पति और विधायक प्रतिनिधि, शाखा प्रबंधक सहित तीन महिलाएं शामिल हैं। फैसला आज शुक्रवार को पिपरिया सेशन कोर्ट
ने सुनाया।

सजा पाने वालों में राजेंद्र दुबे शाखा प्रबंधक, नवनीत सिंह नागपाल (डब्लू) (वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष नीना नागपाल के पति), पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मुरलीधर माहेश्वरी के पुत्र अजय कुमार महेश्वरी, सतीश कुमार जायसवाल, हेमराज चौधरी, राघव सिंह, भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल और तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

मामले में कुल 10 लोगों को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को 5000 रुपए के अर्थ दंड से पिपरिया के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कैलाश प्रसाद मरकाम ने सजा सुनाई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वर्ष 2013-14 में इसी संचालक मंडल ने विपणन संघ की समिति में गेहूं खरीदी में गबन किया था।

Exit mobile version