MP : राजनीतिक नियुक्तियां नही,  अधिकारी हटाए, अब मंत्री होंगे निगम-मंडलों के अध्यक्ष

भोपाल। प्रदेश में निगम-मंडलों में राजनीतिक भले ही नही हो पा रही हैं, लेकिन अब अधिकारी निगम मंडलों के अध्यक्ष नहीं रहेंगे, बल्कि विभाग के मंत्री अध्यक्ष होंगे। राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने यह निर्णय लिया है। साथ ही यह भी निर्धारित किया है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारंभ किया जाएगा। यह दो अक्टूबर तक चलेगा।

दिसंबर 2023 में सरकार के गठन के बाद विभिन्न निगम और मंडलों के अध्यक्षों को हटा दिया गया था। राजनीतिक नियुक्तियां न होने के कारण संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव को अध्यक्ष का प्रभार सौंप दिया था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles