MP: नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन की CM से दिल्ली में मुलाकात, भोपाल पहुंचे, सुबह संभालेंगे कार्यभार…

भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन आज रात की फ्लाइट से भोपाल पहुंच चुके हैं। विमानतल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
इससे पहले आज शाम उनकी मुलाकात दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से हुई। दोनों करीब 15 मिनट साथ में रहे।
अनुराग जैन कल 3 अक्टूबर की सुबह मंत्रालय में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन, वीरा राणा के स्थान पर पदस्थ किए गए हैं जो गत 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ही नवनियुक्त मुख्य सचिव संग्रामपुर में 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के एजेंडे और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles