MP: नीरज मंडलोई बने एसीएस, स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, आईपीएस आलोक रंजन दिल्ली भेजे गए

भोपाल। राज्यबशासन ने आज रात को मुख्य सचिव वीरा राणा के सेवा निवृत होने के बाद प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को पदोन्नत कर एसीएस बना दिया है। उनके पास नगरीय प्रशासन विभाग यथावत रहेगा। 

इसके अलावा एसीएस स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

IPS आलोक रंजन भेजे गए दिल्ली

हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी आलोक रंजन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का निदेशक नियुक्त किया गया था। उनकी जगह एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुगल को स्पेशल डीजी बनाया गया है। एनसीआरबी (NCRB) अपराध आंकड़ों का संग्रहण और प्रकाशन करता है, और नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं अब भोपाल पुलिस मुख्यालय से IPS अलोक रंजन को नई दिल्ली में निदेशक के ( पे-मेट्रिक्स लेवल-16) पद पर पदस्थ किया गया है।

img 20240930 2159518926707288108286315
MP: नीरज मंडलोई बने एसीएस, स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, आईपीएस आलोक रंजन दिल्ली भेजे गए 5
img 20240930 2159362597179210390801612
img 20240930 wa0024991762306077652435
MP: नीरज मंडलोई बने एसीएस, स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, आईपीएस आलोक रंजन दिल्ली भेजे गए 6

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles