MP: सतना में नारायण तालाब फूटा, घरों में घुसा पानी:जान बचाने गेट पर लटकें लोग, कार और बाइकें डूबी

सतना। शहर में हवाई पट्टी मार्ग पर उतैली स्थित नारायण तालाब की मेढ़ टूटने से मंगलवार की दोपहर शहर में तबाही मच गई। तालाब का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के मोहल्लों में पहुंच कर लोगों के घरों के अंदर भर गया।

नहस तो हुआ ही एक कार और कई बाइकें भी पानी में बह गईं। इस दौरान दो लड़के भी बहाव के बीच फंस गए जिन्हें बाद में लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा मौके पर पहुंच गए हैं। नगर निगम, होमगार्ड के अमले के साथ ही राजस्व की टीम और पुलिस बल को भी बुला लिया गया है। मशीनें लगा कर तालाब की टूटी मेढ़ की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि यह काम शुरू होने के पहले ही पानी ने तबाही मचा कर लोगों की गृहस्थी नष्ट कर दी है। लोगों के पास फिलहाल रहने की जगह नहीं बची है।

स्थानीय लोगों की मानें तो यह सब कुछ नारायण तालाब के सौंदर्यीकरण का काम कर रहे ठेकेदार नारंग और उसके लोगों का किया धरा है। इस 70 साल पुराने तालाब की मेढ़ पहले कभी नहीं टूटी थी लेकिन ठेकेदार के लोगों ने जानबूझ कर इसे काटा है। लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है। वे अपनी इस हालत के लिए नगर निगम प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

img 20240903 1602594975926728679693715
MP: सतना में नारायण तालाब फूटा, घरों में घुसा पानी:जान बचाने गेट पर लटकें लोग, कार और बाइकें डूबी 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles