MP : मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसपी रसना ठाकुर को हटाया, संजय कुमार जैन को जिले की जिम्मेदारी, दिलीप सोनी बने एसपी, चार AIG को नई जिम्मेदारी

भोपाल। मऊगंज पुलिस पर हमले के चार दिन बाद सरकार ने मंगलवार देर रात जिले के कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाकर उप सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईएएस संजय कुमार जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है।

एसपी रसना ठाकुर को हटाकर एआईजी, पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार सोनी मऊगंज एसपी बने हैं।

इधर, चार दिन बाद हमले का नया वीडियो सामने आया है। इसमें टीआई संदीप भारती महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर बंधक को छोड़ने के लिए कहते दिख रहे हैं। महिलाएं नहीं छोड़ने पर अड़ी रहीं।

पुलिस का दावा है कि गड़रा में हमले के सबूत मीडियाकर्मी मोहम्मद रफीक के मोबाइल में मिले हैं। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि उसने टीआई पर अपने भाई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं करने के लिए दबाव बनाया था। रफीक के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। इसमें कुछ वीडियो और मैसेज भी मिले हैं।
मऊगंज एसपी के मुताबिक मंगलवार तक इस मामले में 29 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चौथे दिन भी यहां करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

हमले में हुई थी एएसआई की मौत
15 मार्च को शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने गांव के सनी द्विवेदी की बंधक बनाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पत्थर, लाठी- डंडों से हमला कर दिया था। इसमें एसएएफ के एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी। वहीं, 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

img 20250319 wa0007281297233273684477612947

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ चार सहायक महा निरिक्षकों को नया कार्य आवंटित किया गया है।

screenshot 20250319 1418116164521289773705930

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles