MP: मक्सी में बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी, 4 जिलों का पुलिस फोर्स तैनात,  दो पक्षों में हुआ था पथराव-फायरिंग

शाजापुर । जिले के मक्सी में बुधवार रात हुए दो पक्षों में उपद्रव के बाद क्षेत्र में तनाव है। पथराव और फायरिंग में जान गंवाने वाले शख्स के परिजन ने मक्सी मेन रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती जनाजा नहीं उठाएंगे। एडीएम, एडिशनल एसपी और एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन माने और चक्काजाम खोला।

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण है। 24 सितंबर को आवेदन दिया था, पुलिस तभी कार्रवाई कर लेती तो इतना बड़ा विवाद नहीं होता। प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में उन्हें खुला संरक्षण दिया, जिसके चलते आरोपियों ने पथराव और फायरिंग की। हमने परिवार के एक सदस्य को खो दिया और 7 लोग घायल हैं। जिसको गोली मारी है उसकी तीन महीने की बच्ची है।

दरअसल, मक्सी के बल्डी मोहल्ले में बुधवार रात दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, 7 लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके। विवाद के बाद देर रात उज्जैन कमिश्नर संजय गुप्ता और आईजी संतोष कुमार सिंह मक्सी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपाल सिंह राजपूत के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस उपद्रव में अमजद खान (40) नाम के शख्स की मौत हो गई है।

मक्सी में 4 जिलों का पुलिस फोर्स तैनात
मक्सी में पथराव और फायरिंग के बाद दहशत में गुरुवार को बाजार नहीं खुले। यहां शाजापुर, आगर, उज्जैन और देवास का पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस लगातार सायरन बजाते हुए गश्त कर रही है। बस स्टैंड भी खाली है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। प्रशासन ने 28 सितंबर तक इलाके में धारा 163 लगाई है। यहां भीड़ जमा करने पर रोक रहेगी।

मामले में दो एफआईआर दर्ज

गुरुवार को मृतक अमजद के भाई जावेद ने एफआईआर दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर बुधवार रात करीब 8.30 बजे नगरपति हनुमान मंदिर के पास एबी रोड पर नगर परिषद अध्यक्ष का पति मोहन उर्फ कालू पटेल, प्रतिनिधि महेंद्र पटेल व अन्य 10 से 15 लोग कार और बाइक पर सवार होकर आए। उनके हाथ में बंदूक, कट्टे और लोहे के पाइप थे। आते ही गालियां देना शुरू किया। मेरे भाई अमजद ने इसका विरोध किया तो कालू पटेल ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली मेरे भाई को लगी। मैं उसे बचाने के लिए मस्जिद की तरफ ले जा रहा था। तभी अर्जुन पटेल ने लोहे के पाइप से मेरे सिर पर वार किया। घायल होने के बाद भी मैं भाई को शाजापुर अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

img 20240926 1508174209599223160751736
MP: मक्सी में बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी, 4 जिलों का पुलिस फोर्स तैनात,  दो पक्षों में हुआ था पथराव-फायरिंग 4

जावेद की शिकायत पर मक्सी पुलिस ने मोहन उर्फ कालू पटेल, महेंद्र पटेल उर्फ खाटू, अरुण पटेल, सुमित पटेल, राहुल जैन, बिटू उर्फ गौतम जैन, अर्जुन पटेल, कुलदीप खाती, जोयैब सफीक, समीर खान और अन्य 10-15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

इसी मामले में दूसरी एफआईआर अबुजर खान ने दर्ज कराई है। मक्सी पुलिस ने सुनील पटेल, संदीप पटेल, सचिन प्रजापति, आशीष पटेल, अमर पटेल, कालू पटेल, महेंद्र उर्फ खाटू पटेल, अरुण पटेल, अर्जुन पटेल, गौतम जैन उर्फ बिड्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

img 20240926 1507325703550856418565666
MP: मक्सी में बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी, 4 जिलों का पुलिस फोर्स तैनात,  दो पक्षों में हुआ था पथराव-फायरिंग 5

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles