MP: देर रात तीन जिलों के एसपी बदले:मनोहर सिंह टीकमगढ़, दीपक शुक्ला सीहोर, रोहित काशवानी बने विदिशा एसपी

भोपाल। राज्य शासन ने रविवार रात तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए। इनमें सीहोर, विदिशा और टीकमगढ़ के एसपी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सीहोर एसपी मयंक अवस्थी को एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी बनाया गया है। एसपी विदिशा दीपक कुमार शुक्ला को एसपी सीहोर की जिम्मेदारी दी गई। टीकमगढ़ एसपी रोहित काशवानी को विदिशा एसपी की जिम्मेदारी दी गई।

img 20241014 0916252624633978527306917
MP: देर रात तीन जिलों के एसपी बदले:मनोहर सिंह टीकमगढ़, दीपक शुक्ला सीहोर, रोहित काशवानी बने विदिशा एसपी 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles