MP: IAS संजय दुबे इसी माह CS वेतनमान में होंगे पदोन्नत, नीरज मंडलोई को करना होगा इंतजार

भोपाल। कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे है। उनके रिटायर होने पर 1993 बैच के IAS अफसर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव (PS) संजय दुबे को मुख्य सचिव के वेतनमान में पदोन्नत करते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा।

31 अगस्त को संजय दुबे को सामान्य प्रशासन विभाग में ही अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किये जाने के आदेश जारी किए जाएंगे। दुबे 93 बैच के पहले अधिकारी है जो ACS बनेंगे।

इसी बैच के अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव (PS) नीरज मंडलोई को सितंबर माह में या नवंबर माह में अपर मुख्य सचिव बनने का मौका मिल पाएगा। मुख्य सचिव वीरा राणा का एक्सटेंशन सितंबर मे समाप्त हो रहा है। यदि उन्हें और एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो मुख्य सचिव वेतनमान का एक पद और रिक्त हो जाएगा। इस पद पर नीरज मंडलोई को पदोन्नत किया जा सकता है। यदि वीरा राणा को और छह माह का एक्सटेंशन मिला तो फिर नीरज मंडलोई को नवंबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया जाएगा।

बता दे कि 93 बैच के IAS अधिकारी संजय दुबे को एक साल पहले ही मुख्य सचिव वेतनमान मिल सकता था लेकिन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ संजय बंदोपाध्याय वापस लौट आए और पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार एक्सटेंशन दिए जाने इसके बाद वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा को एक बार छह माह की सेवावृद्धि मिलने के कारण मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किए जाने के लिए इंतजार करना पड़ा है। यहीं स्थिति इसी बैच के नीरज मंडलोई के लिए भी बनी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles