MP: नागदा में महिला एएसआई से भिड़ा राज्यपाल गहलोत का पोता, मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद

नागदा। नागदा में शनिवार को माता जी की मूर्ति के विसर्जन के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता के परिवार के कुछ लोग पुलिस से भीड़ गए। राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते ने महिला एएसआई से विवाद किया और वीडियो बना रहे पुलिसकर्मियों से मोबाइल छीनने की कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आया है।

दरअसल, नवरात्रि पर नागदा में माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कई लोग मूर्तियों को लेकर चम्बल नदी पर गए थे। नदी में पानी अधिक होने के कारण पुलिस ने भीड़ को नदी पर नहीं जाने दिया। इसी दौरान दोपहर में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का पोता और पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत का बेटा विशाल गेहलोत, धीरज गेहलोत, नपा अध्यक्ष संतोष गेहलोत के पति ओमप्रकाश गेहलोत सहित गेहलोत परिवार के दो अन्य लोगों को पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया।

इस दौरान विशाल को नदी पर जाता देख मौके पर मौजूद एएसआई पूजा राठौर ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बात पर विशाल पुलिस से भीड़ गया। विशाल को विवाद करता देख पुलिसकर्मी वीडियो बनाने लगे, तब विशाल और उसके साथियों ने धमकी देते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा- उन्हें रोकने का प्रयास किया इसके अलावा कोई बात नहीं

घटना का सामने आए वीडियो में विशाल पुलिसकर्मियों को रिकार्डिंग बंद करने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है। मामले में एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि नदी पर सिर्फ पांच लोगों को जाने की अनुमति थी।कुछ लोग ज्यादा संख्या में जा रहे थे उन्हें रोकने का प्रयास किया इसके अलावा कोई बात नहीं हुआ है।इसलिए मामले में किसी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

MP: नागदा में महिला एएसआई से भिड़ा राज्यपाल गहलोत का पोता, मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद 6
Exit mobile version