MP : 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी घोषित, चार दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय..

भोपाल। प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों के लिए भी दिवाली के दूसरे दिन 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी घोषित की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए हैं। अब कर्मचारियों को दीपावली से कुल चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी। यानि चार दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

दरअसल ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश’ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने 3 दिन पहले इसके संकेत दे दिए थे।

MP : 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी घोषित, चार दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय.. 6
Exit mobile version