MP: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुए की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन जीवों की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार को सामने आया है। जहां एक बार फिर संदिग्ध हालत में मादा तेंदुए का शव मिला है। तेंदुआ का पोस्टमार्टम करने के बाद वन विभाग ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि धमोखर बफर के सकरिया बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आरएफ 104 में एक वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिली है। घटना स्थल पर टाईगर के पगमार्क के निशान मिले है। साथ ही घटनास्थल पर लैपर्ड को घसीटने के निशान भी मिले है। पोस्टमार्टम के दौरान भी टाईगर के द्वारा मारे जाने के लक्षण दिखाई दिए है।
जानकारी के मुताबिक, 2 सितबंर को जंगल में गस्त करने के दौरान शाम को वन परिक्षेत्र धमोखर (बफर) के बीट सकरिया में एक वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिली। इसकी सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पहुंचे और मौका मुआयना किया। वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने उप संचालक की मौजूदगी में मादा तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम करने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में की गाइडलाइन के अनुसार लैपर्ड के शव का शवदाह किया गया है।

Exit mobile version