MP : नए डीजीपी के लिए कवायद शुरू, अजय शर्मा, मकवाना और अरविंद मुख्य दावेदार

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए कवायद शुरू हो गई है। नए नियमों के कारण योग्य एवं वरिष्ठ होने के बाद भी कई अधिकारियों का नाम चयन प्रक्रिया से बाहर रहेगा। अपर मुख्य सचिव एस एन मिश्रा ने पीएचक्यू को पत्र भेजकर प्रमुख दावेदारों के लिए प्रस्ताव मांगा है। सेट प्रोफॉर्मा में अपनी दावेदारी भेजने को कहा गया है। इन दावेदारों में से ही नए नियमों के अनुसार अधिकारियों की सूची संघ लोक सेवा आयोग को भेज जाएगी।
नए नियमों के तहत, डीजीपी पद के लिए उन्हीं अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे जाएंगे, जिनकी सेवा अवधि कम से कम छह माह शेष हो। मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना नवंबर 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस कारण कई अधिकारी जैसे कि 1987 बैच के शैलेष सिंह और 1990 बैच के विजय कटारिया, जो जनवरी 2024 तक रिटायर हो रहे हैं, रेस से बाहर हो गए हैं।
चयन की प्रक्रिया के तहत स्पेशल डीजी के नाम यूपीएससी को भेजे जाएंगे। इनमें 1988 बैच के अरविंद कुमार और कैलाश मकवाना सबसे आगे हैं, 1989 बैच के अजय कुमार शर्मा ने भी प्रमुख दावेदारों में है, जीपी सिंह भी रेस में हैं। इन नामों में से यूपीएससी तीन अधिकारियों के नाम का पैनल मप्र सरकार को भेजेगा, और उनमें से एक को अंतिम रूप से चुना जाएगा। 1988 और 1989 बैच के अधिकारी अरविंद कुमार, अजय कुमार शर्मा और जीपी सिंह इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें से किसी एक अधिकारी के नाम पर सहमति बनने की संभावना है।

दावेदारों की सूची इस प्रकार है

img 20240913 1328022267749053675538255
MP : नए डीजीपी के लिए कवायद शुरू, अजय शर्मा, मकवाना और अरविंद मुख्य दावेदार 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles