MP: सेडमैप की कार्यकारी संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, लंबे समय से विवादों से नाता रहा है अनुराधा सिंघई का

भोपाल। सेडमैप की कार्यकारी संचालक अनुराधा सिंघई पर निलंबन की गाज गिरी है। उन्होंने पद पर रहते हुए अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अनुराधा सिंघई की जगह अंबरीश अधिकारी को सेडमैप का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। मंगलवार को आदेश जारी होने के बाद बुधवार को नए कार्यकारी संचालक ने एक तरफा ज्वाइन भी कर लिया है। अनुराधा सिंघई का विवादों से नाता रहा है।

आदेश के मुताबिक, अनुराधा सिंघई के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच सीएस धुर्वे कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी, भोपाल को सौंपी गई थी। धुर्वे ने जांच के लिए एक माह का समय मांगा था। बार-बार कहने के बाद भी उन्हें जांच से जुड़े दस्तावेज सेडमैप से नहीं मिल पा रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की जानबूझ कर अवहेलना कर रही थी। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles