MP: ED की बड़ी कार्रवाई, RGPV के पूर्व कुलपति समेत इतने आरोपियों की 10.77 करोड़ की प्रॉपर्टी की जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के पूर्व कुलपति सुनील कुमार गुप्ता समेत कई आरोपियों की 10 करोड़ 77 लाख रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क कर ली है। भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई की है।

ED ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। ED ने लिखा, “राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत और तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, कुमार मयंक, तत्कालीन बैंक अधिकारी रामकुमार रघुवंशी और आरजीपीवी घोटाले में शामिल अन्य निजी व्यक्तियों की 10.77 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत आरजीपीवी विश्वविद्यालय के धन के गबन के मामले में अंतिम रूप से कुर्क किया है।”

screenshot 20250317 2346532385915881339463106

आरजीपीवी ने छात्रों के पैसों से एफडी कराई थी और उन पैसों का दुरुपयोग किया था। करीब 20 करोड़ रुपए निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इस मामले में यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार आर एस राजपूत, रिटायर्ड फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार का नाम सामने आया था। जिसके बाद उन पर एफआईआर की गई।

वहीं आरबीएल बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक, दलित संघ सोहागपुर पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जिसके बाद सभी पर धोखाधड़ी के मामले गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद सुनील कुमार फरार हो गए थे। जिसके बाद बीते साल 11 अप्रैल को उन्हें रायपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles