MP: डिप्टी सीएम के रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीलिंग गिरी, मरीजों में हड़कंप, निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर

रीवा। रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। आज अस्पताल की फॉल्स सीलिंग अचानक नीचे गिर गई। हालांकि किसी के घायल home खबर नहीं है, लेकिन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले में ही ऐसी घटना हुई, खास बात ये है कि वे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी हैं।

जिस वक्त अस्पताल की छत से फॉल्स सीलिंग गिरी। उस समय अस्पताल के उस हिस्से में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसलिए इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई। आस-पास मौजूद लोग इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे। लेकिन इसे बड़ी लापरवाही बताया गया है। सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्स सीलिंग गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

अधीक्षक राहुल मिश्रा के मुताबिक फॉल्स सीलिंग का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिरा है। किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। ना ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।

img 20240918 1543102227901471476370728
MP: डिप्टी सीएम के रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीलिंग गिरी, मरीजों में हड़कंप, निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर 3

सूत्रों के मुताबिक अस्पताल की फॉल्स सीलिंग का जो हिस्सा टूटकर गिरा है। वो काफी समय से जर्जर था। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अस्पताल के संचालन को कुछ ही वर्ष हुए हैं। लेकिन अब सीलिंग टूटकर गिरने लगी है।

मरीज के परिजन बृजेश कुशवाहा ने बताया कि मरीज और उनके अटेंडेर सबसे पहले अस्पताल के इसी हिस्से में आकर पर्ची कटवाते हैं। दवा लेने भी इसी जगह पर आते हैं। फॉल्स सीलिंग जिस जगह पर गिरी है उसके ठीक सामने हृदय रोग विशेषज्ञ और किडनी रोग विशेषज्ञ के कमरे हैं। अस्पताल में सर्वाधिक भीड़ इन्हीं डॉक्टर के चेंबर के बाहर होती है। ऐसे में अगर मरीज की मौजूदगी में सीलिंग गिरी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अस्पताल प्रबंधन इसे तत्काल दुरुस्त करने की बात कह रहा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles