MP: मुख्य सचिव अनुराग जैन की ज्वाइनिंग टली, 3 अक्टूबर को सम्हालेंगे पदभार

भोपाल। मध्य प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज ज्वाइन नहीं किया। सोमवार को आईएएस अनुराग जैन को एमपी का चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव ) घोषित किया गया था। इस पद पर कई नामों की चर्चा थी, लेकिन अंतिम मोहर अनुराग जैन के नाम पर लगी।
इससे पहले अनुराग जैन आज यानी 1 अक्टूबर को ज्वाइन करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनकी ज्वाइनिंग टाल दी गई है। अब नव नियुक्त मुख्य सचिव नवरात्रि के शुभ दिन यानी 3 अक्टूबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
दरअसल इन दिनों श्राद्ध चल रहे हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ सर्वपितृ अमावस्या भी है। अब माना जा रहा है कि इसी कराण आईएएस अनुराग जैन ने नवरात्रि के शुभ दिन यानी 3 अक्टूबर को मुख्य सचिव का पदभार संभालने का फैसला किया है।

Exit mobile version