MP : बीजेपी डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगी, ये पिछले साल से 55 लाख ज्यादा

भोपाल। बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर आज भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश में भाजपा के डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। पिछली बार के सदस्यता अभियान के दौरान एमपी में 95 लाख सदस्य बनाए गए थे। यानी बीजेपी ने पिछले साल से 55 लाख ज्यादा सदस्य बनाने का टारगेट तय किया है। बैठक में लक्ष्य प्राप्ति कैसे की जाएगी, इस बारे में भी वरिष्ठ नेता बताएंगे।

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ वीरेंद्र खटीक, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और सतीश उपाध्याय मौजूद हैं।

शक्ति केंद्र तक की समितियों पर होगी चर्चा

बैठक में मप्र के सदस्यता अभियान को लेकर संभाग, जिला स्तर से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक बनने वाली टोलियों को लेकर चर्चा होगी। जिला स्तर पर एक संयोजक के साथ तीन नेता इस अभियान में सदस्य बनाए जाएंगे। इसी तरह 5-6 बूथों को मिलाकर बनाए गए शक्ति केंद्र पर भी टोली बनेगी।
इस कार्यशाला में प्रदेश कोर ग्रुप, संभाग पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया के प्रभारी, सह प्रभारी, विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक इस बैठक में शामिल होंगे।


एमपी में बीजेपी डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगी:ये पिछले साल से 55 लाख ज्यादा, संगठन मंत्री हितानंद ने दिए टिप्स
भोपाल25 मिनट पहले
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए। – Dainik Bhaskar
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए।
बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर आज भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश में भाजपा के डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। पिछली बार के सदस्यता अभियान के दौरान एमपी में 95 लाख सदस्य बनाए गए थे। यानी बीजेपी ने पिछले साल से 55 लाख ज्यादा सदस्य बनाने का टारगेट तय किया है। बैठक में लक्ष्य प्राप्ति कैसे की जाएगी, इस बारे में भी वरिष्ठ नेता बताएंगे।

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ वीरेंद्र खटीक, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और सतीश उपाध्याय मौजूद हैं।

भाजपा की बैठक में पार्टी के सभी सदस्य मौजूद हैं।
भाजपा की बैठक में पार्टी के सभी सदस्य मौजूद हैं।
हितानंद शर्मा ने दिए ये टिप्स

ट्राइबल के 89 ब्लॉक में एसटी मोर्चे के अध्यक्ष को टोली में पदेन सदस्य बनाए।
5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर सदस्यता के लिए आमंत्रित करें।
विश्व विजय दिवस पर युवाओं को आमंत्रित करें।
इंजीनियर को डॉक्टरों को सदस्य बनाए।
जहां भाजपा नहीं जीतती वहां जाकर सदस्यता करानी है। अल्संख्यक मुहल्ले में भी जाएं।
हर घर भाजपा के नारे के साथ सदस्यता करें।
हर नगर पंचायत में दो होर्डिंग लगवाएं।
रास्ते चौराहों पर सदस्यता नंबर कमल का फूल बनवाएं।
मुख्यमंत्री, अध्यक्ष सहित सभी नेता मंत्री सदस्यता कराने जाएंगे।
शक्ति केंद्र तक की समितियों पर होगी चर्चा

बैठक में मप्र के सदस्यता अभियान को लेकर संभाग, जिला स्तर से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक बनने वाली टोलियों को लेकर चर्चा होगी। जिला स्तर पर एक संयोजक के साथ तीन नेता इस अभियान में सदस्य बनाए जाएंगे। इसी तरह 5-6 बूथों को मिलाकर बनाए गए शक्ति केंद्र पर भी टोली बनेगी।

इस कार्यशाला में प्रदेश कोर ग्रुप, संभाग पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया के प्रभारी, सह प्रभारी, विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक इस बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एमपी के सदस्यता अभियान प्रभारी बने सबनानी

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी एमपी के सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए हैं। इस टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इनको मिलकर सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली बनाई है।

जिले में बनेगी 4 लोगों की टीम

सदस्यता अभियान को लेकर हर जिले में 1+3 सदस्यता टोली बनेगी। जिलों में संयोजक के साथ 3 कार्यकर्ता मिलकर 1 प्लस 3 टोली बनेगी। 11 हजार शक्ति केंद्रों के संयोजक इस सदस्यता अभियान के संयोजक होंगे।

Exit mobile version