MP: कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त BJP नेता पर FIR: पकड़ा छोटे भाई की पत्नी का ब्लाउज, गाली-गलौज करते Video Viral

इंदौर। केश और शिल्पी आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ राऊ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनके छोटे भाई की पत्नी संगीता वर्मा ने दर्ज करवाया है। जिसमें नंदकिशोर वर्मा पर बदसलूकी और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, विवाद यश ढाबे से जुड़ा है, जिसे लेकर नंदकिशोर वर्मा का अपने भतीजों और भाई की पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह अपने बेटे के साथ ढाबे पर सफाई के लिए पहुंची थीं। इस दौरान नंदकिशोर वर्मा ने संगीता वर्मा का ब्लाउज पकड़कर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें गाली देते हुए देखा जा सकता है।

इस घटना के बाद राऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ सकता है, क्योंकि नंदकिशोर वर्मा कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles