MP: BJP नेता ने 7 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, घर ले जाकर की गलत हरकत; आरोपी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का सांसद प्रतिनिधि

टीकमगढ़। टीकमगढ़ में भाजपा नेता पर 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ की थी। बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

आरोपी का नाम आशीष तिवारी है। खास बात यह है कि 10 दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने उन्हें सांसद प्रतिनिधि बनाया था। वह करीब 15 साल से बीजेपी कार्यकर्ता है। भाजपा में सदस्यता प्रभारी और युवा मोर्चा में भी शामिल रहा है।

घटना 19 सितंबर की शाम की है। बच्ची ने मां को शुक्रवार को इस बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची की मां ने कोतवाली पुलिस थाने पहुंची। वहां आरोपी आशीष तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बहलाकर बच्ची को घर ले गया था आरोपी
पीड़ित की मां ने बताया कि गुरुवार शाम को बेटी घर के पास साइकिल चला रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहलाकर अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की। आरोपी ने बेटी से कहा कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डर के कारण बच्ची ने उस दिन कुछ नही बताया। शुक्रवार को उसने मुझे घटना की जानकारी दी।

भाजपा मीडिया प्रभारी बोले-सांसद ने बनाया था प्रतिनिधि भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि पार्टी की वर्तमान कार्यकारिणी में आशीष तिवारी को कोई दायित्व नहीं दिया है। वह सिर्फ साधारण कार्यकर्ता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम किया। इसीलिए सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उसे प्रतिनिधि बनाया।

img 20240921 2001345467906461779005092
MP: BJP नेता ने 7 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, घर ले जाकर की गलत हरकत; आरोपी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का सांसद प्रतिनिधि 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles