MP: अशोक नगर, टीकमगढ़, सिंगरौली और सीधी जिलों के आरटीओ बदले, एक निरीक्षक को दो जिलों का प्रभार

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने तीन जिला परिवहन अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। एक परिवहन निरीक्षक को एक जिले का परिवहन अधिकारी और एक जिले का प्रभारी परिवहन अधिकारी बनाया है।

आशुतोष सिंह भदौरिया जिला परिवहन अधिकारी सीधी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शहडोल (अतिरिक्त प्रभार) को जिला परिवहन अधिकारी, अशोकनगर, विक्रम सिंह राठौर जिला परिवहन अधिकारी, सिंगरौली को जिला परिवहन अधिकारी, टीकमगढ के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अजय सिंह मार्को निरीक्षक, प्रभारी चेक पाइंट मालथौन जिला सागर को प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी, सिंगरौली एवं प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी, सीधी (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ किया गया है।

MP: अशोक नगर, टीकमगढ़, सिंगरौली और सीधी जिलों के आरटीओ बदले, एक निरीक्षक को दो जिलों का प्रभार 6
Exit mobile version