MP : एडीजी विजय कटारिया और शैलेष सिंह रिटायर, आदर्श कटियार और सोनाली मिश्रा को दिए प्रभार

भोपाल। एडीजी विजय कटारिया और शैलेष सिंह आज  रिटायर हो गए हैँ। उनके प्रभार आदर्श कटियार और सोनाली मिश्रा को आवंटित किये गए हैं।

विजय कटारिया, भापुसे (1990), विशेष पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, पुलिस मुख्यालय के सेवानिवृत्त होने से रिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार आदर्श कटियार, भापुसे (1992), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार पुमु भोपाल को आवंटित किया गया है।

इसी तरह शैलेष सिंह, भापुसे (1987), विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की सेवानिवृत्ति होने से रिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, मोपाल का अतिरिक्त प्रभार सुश्री सोनाली मिश्रा, भापुसे (1993), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को आवंटित किया गया है।

Exit mobile version