Vishleshan

MP: 8 पटवारी निलंबित: कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, कलेक्टर ने की कार्रवाई 

IMG 20240907 203816

Oplus_131072

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया है। मप्र शासन राजस्व विभाग द्वारा दिनांक 18 जुलाई 2024 से प्रचलित राजस्व महा अभियान 2.0 के अन्तर्गत दतिया जिले में नक्शा तरमीम और ईकेवाईसी में जिले के 8 पटवारियों की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये है निलंबित पटवारी
1 अतीक कुरैशी विजौरा, बेरछा तह. सेंवढ़ा।
2 वीकेन्द्र सिंह रावत लॉच तह. इन्दरगढ़।
3 रचना मौर्य मैथानापाली, चर्राई तह. भाण्डेर।
4 विश्वराज रामकर पटवारी हल्का आसुली तह. भाण्डेर।
5 अरविन्द्र कुमार उदैनिया सहदौरा तह. बड़ौनी।
6 दीपक गुप्ता पटवारी हल्का उनाव तह. दतिया।
7 वृजेष सिंह रावत पटवारी गोघारी तह. बड़ौनी।
8 सुमित कुमार श्रीवास्तव पटवारी बसई तह. दतिया।

Exit mobile version