MP: दतिया में 400 साल पुरानी किले की दीवार गिरी, सात की मौत, दो को सुरक्षित बचाया

दतिया। दतिया में राजगढ़ किले के नीचे के हिस्से वाली 4 सौ साल पुरानी दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। बाकी दो लोग परिवार के मुखिया की बहन और बहनोई हैं। मलबे में 9 लोग दबे थे। पड़ोसियों ने 2 को सुरक्षित निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 3 बजे बहुत तेज आवाज आई। लोग बाहर निकले तो देखा कि किले की दीवार गिर गई है। दो लोगों को तत्काल बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया। मौके पर कलेक्टर संदीप माकिन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद है। लोगों ने रेस्क्यू की गति धीमी होने का आरोप लगाकर सुबह करीब 8 बजे हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस ने उन्हें शांत करवाया। मलबे में किशन पिता पन्ना लाल दबे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जबकि निरंजन वंशकार, ममता पत्नी निरंजन, राधा पिता निरंजन, सूरज पिता निरंजन, शिवम पिता निरंजन, प्रभा पत्नी किशन वंशकार की मौत हो गई है। हादसे में मुन्ना पिता खित्ते वंशकार,, आकाश पिता मुन्ना वंशकार घायल हैं, इन्हें बचा लिया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles