MP: रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव पर EOW ने दर्ज की प्राथमिकी, पद के दुरुपयोग का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश की रियल स्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा के चेयरमैन व पूर्व आईएएस अधिकारी एपी श्रीवास्तव विवादों में घिर गए हैं। अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ईओडब्ल्यूएसपी राजेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव पर पद के दुरुपयोग का आरोप है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से रेरा चेयरमैन व पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीवास्तव चर्चा में बने हुए हैं। अब प्रभाष जेटली की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles