MP:अफसरों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भड़के डॉ. मोहन यादव, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के इस आरोप पर सख्त आपत्ति जताई है कि प्रदेश में अफसरों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान अधिकार यात्रा के दौरान कहा था कि अफसर पैसे देकर मनचाही पोस्टिंग लेते हैं और फिर भ्रष्टाचार करते हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कर्मचारी- अधिकारी की निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। कांग्रेस 20 साल से सत्ता से बाहर है, क्योंकि इसने जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस को अपने बयान पर माफी मांगना चाहिए।

क्या कहा था जीतू पटवारी ने
इटारसी में किसान अधिकार यात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था, मोहन यादव पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं। मप्र में बिना रिश्वत लिए अफसर काम नहीं करते हैं, ये जनता से रुपये लूटकर वल्लभ भवन में जमा करते हैं, अफसरों की पोस्टिंग ही लाखों रुपये की डीलिंग में होती है।

पटवारी ने आरोप लगाया कि बिना करप्शन के विभाग नहीं चल रहे हैं, यह माफियाओं की सरकार है। शराब, खनिज, भू माफिया सीएम के आसपास घूमते हैं। परिवहन, शिक्षा, प्रशासनिक माफिया सरकार चला रहा है। नर्मदापुरम कलेक्टर की पोस्टिंग भी खरीदी गई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles