BHOPAL: राजधानी के दो राप्रसे और चार तहसीलदारों के प्रभार बदले

भोपाल।  कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रशासकीय एवं शासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से भोपाल में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के साथ ही चार तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन किया है।

     जारी आदेश अनुसार लक्ष्मीकान्त खरे संयुक्त कलेक्टर अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहर वृत्त की नवीन पदस्थापना अनुविभागीय  दण्डाधिकारी एमपीनगर वृत्त एवं श्री आशुतोष शर्मा डिप्टी कलेक्टर अनुविभागीय दण्डाधिकारी एमपीनगर वृत्त से नवीन पदस्थापना अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहर वृत्त किया गया हैं।

तहसीलदारों के मध्य कार्य विभाजन

    कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि श्री आलोक पारे तहसीलदार सहायक सत्कार अधिकारी की नवीन पदस्थापना एमपीनगर वृत्त, सुश्री करूणा दण्डोतिया तहसीलदार टीटी नगर वृत्त की नवीन पदस्थापना शहर वृत्त, श्री सुनील वर्मा तहसीलदार एमपीनगर वृत्त की नवीन पदस्थपना संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ वृत्त एवं श्री चन्द्रकुमार ताम्रकार तहसीलदार शहर वृत्त को टीटीनगर वृत्त अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया हैं।


BHOPAL: राजधानी के दो राप्रसे और चार तहसीलदारों के प्रभार बदले 7
Exit mobile version