By Elections: मध्य प्रदेश में एक साथ होंगे बुधनी, विजयपुर और बीना विधानसभा उप-चुनाव

भोपाल । मध्य प्रदेश में बुधनी, विजयपुर और बीना विधानसभा में अब एक साथ उप चुनाव कराने की तैयारी है। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2923 में जीते दोनों विधायक क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत ने त्यागपत्र दे दिया।

शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बनकर केंद्रीय मंत्री बन गए जबकि रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे का त्यागपत्र दिया जाना शेष है। जल्द ही वे अपना त्यागपत्र देंगी। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।

विधानसभा सीट के प्रभारी नियुक्त
बुधनी, विजयपुर विधानसभा के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं बीना में भी तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है।भाजपा विजयपुर और बीना से त्यागपत्र देने वाले विधायकों को ही चुनाव लड़ाएगी। शिवराज सिंह चौहान की सीट बुधनी से प्रत्याशी का चयन किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 सीटें जीती थी। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने विधायक का चुनाव जीतने वाले नेताओं को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles