Bhopal IT RAID: सौरभ अग्रवाल का कई बड़े IAS-IPS से गठजोड़, छापे के दौरान बड़े पैमाने पर संपत्ति के दस्तावेज बरामद

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के करीबी माने जाने वाले सौरभ अग्रवाल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई जारी है। इस बीच सौरभ का कई बड़े आईपीएस और आईएएस से गठजोड़ सामने आया है। छापे के दौरान सम्पत्तियों से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ अग्रवाल के पास से अल्फा कम्युनिकेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त के दस्तावेज मिले हैं। करोड़ों रुपए के मकान बनाए जाने की भी टीम को जानकारी मिली है। आयकर विभाग को अंदेशा है कि इस कार्रवाई में उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है।

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सौरभ अग्रवाल पर कार्रवाई हो रही है। आज गोल्डन सिटी निवास स्थित अन्य जगहों पर टीम ने दबिश दी। चूनाभट्टी इलाके में सौरभ अग्रवाल का अल्फा कम्युनिकेशन और परफेक्ट सॉल्यूशंस नाम से ऑफिस है। आयकर विभाग को शिकायत मिली थी कि सौरभ ने हेर-फेर कर आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। जिसके बाद कई अधिकारियों ने उनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles