Madhya Pradesh में बनेगा एक और नया जिला…जुन्नारदेव

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव तहसील को जिला बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने जुन्नरदेव को नया जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने इसके लिए प्रतिवेदन मांगा है।
जुन्नरदेव तहसील के निवासियों ने लंबे समय से जिले के गठन की मांग की थी। उनका मानना है कि जिला बनने से प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। राज्य सरकार ने इस मांग को मानते हुए प्रतिवेदन मांगा है और जल्द ही जुन्नरदेव को नया जिला घोषित किया जा सकता है। इस फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे इस कदम का स्वागत कर रहे हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles