CM हेल्पलाइन: भोपाल की 21 हजार शिकायतें पेंडिंग, अब सीएम की समीक्षा से अफसरों की उड़ी नींद

भोपाल। भोपाल में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित 21 हजार से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग हैं। इनमें अकेले नगर निगम की ही 5 हजार शिकायतें हैं। अब जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा  28 अक्टूबर को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करने की तारीख सामने आई, तो अफसरों की नींद उड़ गई है।

इसे लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह अफसरों की बैठक भी ले चुके हैं। वहीं, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह को विभागवार समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि, शिकायतों का आंकड़ा कम हो सके। मंगलवार के बाद बुधवार को भी अफसरों की मीटिंग हुई।

100 दिन पुरानी शिकायतों पर ज्यादा जोर

भोपाल में 100 दिन पुरानी शिकायतों को निपटाने पर ज्यादा जोर है। कलेक्टर सिंह ने भी स्पष्ट कहा है कि ऐसी शिकायतों को अनावश्यक रूप से पेंडिंग न रखें। वहीं, 50 दिन पुरानी शिकायतें भी निपटाई जा रही हैं।

ये शिकायतें सबसे ज्यादा

नगर निगम की ज्यादातर शिकायतें स्ट्रीट डॉग्स, अतिक्रमण, सीवेज, आवारा पशु, स्ट्रीट लाइट, बिल्डिंग परमिशन, सफाई से जुड़ी है। हर सप्ताह महापौर मालती राय समीक्षा जरूर करती हैं, लेकिन नई शिकायतों से आंकड़ा बढ़ा हुआ रहता है। राजस्व विभाग की नामांकन, सीमांकन, बंटाकन समेत जमीन से जुड़े मसलों को लेकर शिकायतें हैं।

इसलिए भी आंकड़ा बढ़ा
भोपाल में हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है। जिसमें औसत 100 आवेदन आते हैं। इन शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज किया जाता है। इसलिए आंकड़ा बढ़ा हुआ है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles