Paris olympics: पीवी सिंधु ने एकतरफा जीत के साथ की शुरुआत

पेरिस। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत एकतरफा जीत के साथ की। सिंधू ने महिला एकल के ग्रुप चरण मुकाबले में रविवार को सीधे गेम में मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक नाबाह को हराया।

अपने लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रहीं सिंधू ने अपने से कम रैंकिंग की खिलाड़ी को ग्रुप-एम के मुकाबले में 21-9, 21-6 से हराया। सिंधू ने महज 29 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को किसी भी समय अपने ऊपर हावी होने का मौका नहीं दिया। रियो ओलंपिक में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य अपने नाम करने वाली 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधू अब ग्रुप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बुधवार को विश्व की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा का सामना करेंगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles