Team India के नए मुख्य कोच बने गौतम गंभीर, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया एलान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के नए मुख्य कोच का ऐलान कर दिया है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनते ही समाप्त हो गया। गौतम गंभीर बीजेपी के सांसद रह चुके हैं।

गंभीर तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के कोच होंगे। जय शाह ने पहले ही कहा था कि अलग-अलग कोच नहीं नियुक्त किए जाएंगे। गंभीर का कार्यकाल 3.5 साल का होगा। बीसीसीआई ने मई में आवेदन मंगवाए थे। इसके बाद दो लोगों का टेस्ट लिया गया था। इनमें गंभीर के अलावा भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन का नाम शामिल था। हालांकि, अब जय शाह ने गंभीर के नाम का एलान कर दिया है।

जय शाह ने लिखा- टीम के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, उनके विशाल अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। बीसीसीआई गंभीर की इस नई यात्रा का पूरा समर्थन करता

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles